मंत्री नितिन गडकरी ने ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को बताया भविष्य

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के बाद अपनी उड़ने वाली कार ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ के बारे में चर्चा की। गडकरी ने इसे भविष्य की परियोजना बताया और आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। रवि की इस नवाचार ने पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है।

मंत्री नितिन गडकरी ने ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को बताया भविष्य
मंत्री नितिन गडकरी ने ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को बताया भविष्य

अल्मोड़ा। उड़ने वाली कार ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ के बाद से चर्चाओं में आए रवि टम्टा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। गडकरी ने रवि की कार को भविष्य की परियोजना करार देते हुए हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

रवि टम्टा की चर्चा

धौलादेवी ब्लॉक के फाफलीखान गांव निवासी रवि टम्टा ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ ओर भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन के भविष्य पर चर्चा की। रवि ने बताया कि नितिन गडकरी ने हैपिडा स्काईनेक्स को भविष्य की अपार संभावनाओं वाली परियोजना बताया है। साथ ही इसे आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक तकनीकी सहायता, वित्तीय सहयोग, मार्गदर्शन व अन्य सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन भी दिया है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहे। रवि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से भी मिले। उन्होंने भी हैपिडा स्काईनेक्स को देश के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सराहना की और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया。

देशभर में हो रही है रवि की चर्चा

रवि टम्टा की चर्चा बैटरी से संचालित उड़ने वाली कार हैपिडा स्काईनेक्स के निर्माण के बाद पूरे देश में हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनके नवाचार की खूब सराहना कर रहे हैं। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी रवि टम्टा के नवाचार को देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है। रवि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भी मिल चुके हैं।

सामान्य प्रश्न

✦रवि टम्टा ने किस मंत्री से मुलाकात की?−
रवि टम्टा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंत्री नितिन गडकरी ने ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को बताया भविष्य