दिव्यांगों के लिए ईवी एक्सपो में प्रदर्शित हुए खास वाहन
ब्रिजेश कुमार ... स्कूटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दिव्यांग व्यक्ति परिवार के साथ भी आराम से सफर कर सके

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एक्सपो मार्ट सेंटर में चल रहे ईवी इंडिया एक्सपो में दिव्यांग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए हैं। इन वाहनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कंपनियों का फोकस दिव्यांगों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने पर है। एक कंपनी ने दिव्यांगों के लिए तीन पहिया ईवी स्कूटर प्रदर्शित किया है। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत करीब 80 से 90 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने पर यह 60 से 70 किलोमीटर तक चल सकता है। स्कूटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दिव्यांग व्यक्ति परिवार के साथ भी आराम से सफर कर सके।
इसमें बैठने की पर्याप्त जगह दी गई है।इसी तरह दूसरी कंपनी ने दिव्यांगों के लिए छोटा ई-स्कूटर तैयार किया है। इसमें सामान रखने के लिए अलग जगह बनाई गई है। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार इसे चलाना आसान है और परिवार के साथ यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एक्सपो में कई अन्य कंपनियां भी दिव्यांगों के लिए अलग-अलग इलेक्ट्रिक वाहन लेकर पहुंची हैं। इन वाहनों में सुविधा और उपयोगिता के साथ कम लागत को भी ध्यान में रखा गया है। खास डिजाइन वाले ये वाहन एक्सपो में लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


