अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि पर दो शिक्षिकाएं सम्मानित
ष्ट उपलब्धि पर मैरिलैंड कालेज की दो शिक्षिकाएं सम्मानित गालूडीह। संवाददाता मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गालूडीह में रविवार को

गालूडीह। मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गालूडीह में रविवार को अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली संस्थान की दो शिक्षिकाएं मेघा महापात्रा एवं प्रीति कुंडू को सम्मानित किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन कुमार, सचिव अशोक चौधरी तथा निदेशक डॉ. डीके मिश्रा ने दोनों शिक्षिकाओं को शॉल, स्मृति-चिह्न एवं ₹5 हजार की प्रोत्साहन राशि (चेक) प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों की शोध उपलब्धियां संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध संस्कृति को नई पहचान देती हैं तथा विद्यार्थियों को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करती हैं। मेघा महापात्रा, सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग, को उनके अभिनव एंटीना डिजाइन पर प्राप्त पेटेंट के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह तकनीक स्वायत्त वाहनों, ऑटोमोबाइल तथा 5जी संचार के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगी और वायरलेस संचार की गुणवत्ता एवं वाहन सुरक्षा को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, श्रीमती प्रीति कुंडू को उनके शोध पत्र के लिए सम्मानित किया गया। वे डॉ. सुरजीत कुंडू के निर्देशन में एनआईटी जमशेदपुर से शोध कार्य कर रही हैं तथा वर्तमान में मैरिलैंड कालेज गालूडीह में सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इस कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। संस्थान परिवार ने दोनों शिक्षिकाओं को उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की।फोटो-11 सम्मानित होने वाली दोनो शिक्षिका।


