रोबोटिक्स लैब में दिखी तकनीक, विद्यार्थियों में जगी नवाचार की जिज्ञासा

हिन्दुस्तान, देवघर
share

जसीडीह प्रतिनिधिबीआईटी मेसरा ऑफ-कैंपस देवघर में आयोजित नवाचार एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रम में रोबोटिक्स लैब का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए खास आकर्षण रहा।

रोबोटिक्स लैब में दिखी तकनीक, विद्यार्थियों में जगी नवाचार की जिज्ञासा

जसीडीह प्रतिनिधि बीआईटी मेसरा ऑफ-कैंपस देवघर में आयोजित नवाचार एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रम में रोबोटिक्स लैब का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए खास आकर्षण रहा। यूपीजी हाई स्कूल कोठिया और जवाहर नवोदय विद्यालय देवघर के विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स उपकरणों और प्रयोगों को करीब से देखा और उनकी कार्यप्रणाली समझी। आईआईसी सेल के कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने उन्हें नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता की संभावनाओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में कॉलेज निदेशक डॉ. एसके गोराईं, डॉ. मनोज कुमार दत्ता, डॉ. आरके लाल, डॉ. विकास शर्मा और डॉ. सोनल मौजूद रहे। डॉ. आरके लाल ने नवाचार व उभरती तकनीक पर प्रस्तुति दी। डॉ. विकास शर्मा ने तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और नए विचारों को समाधान में बदलने की जानकारी दी।

उसके बाद डॉ. सोनल ने नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता पर आधारित क्विज कराई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोबोटिक्स लैब भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने तकनीकी सुविधाओं और रोबोटिक्स से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी जिज्ञासा, रचनात्मक सोच और उद्यमिता के प्रति रुचि विकसित करना रहा। आयोजन में श्रेया सिंह, रुजू पाराशर और पीएसओसी समन्वयक बिक्रांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरोबोटिक्स लैब में दिखी तकनीक, विद्यार्थियों में जगी नवाचार की जिज्ञासा