बंदियों के हस्तनिर्मित उत्पादों की लगी प्रदर्शनी
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर जिला कारागार के बंदियों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने किया। प्रदर्शनी में पेंटिंग, बैग, और गमले जैसे वस्तुएं शामिल थीं। न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों की प्रतिभा की सराहना की और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन जनपद एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने किया। प्रदर्शनी में पेंटिंग, बैग, गमले समेत कई उपयोगी वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने बंदियों की प्रतिभा की सराहना की। जिला जज ने कहा कि कौशल विकास से बंदियों में आत्मविश्वास और स्वावलंबन बढ़ता है।
ये भी पढ़ें:लोक अदालत में 1.56 लाख वादों का निस्तारण


