राजमहल उपकारा में विचाराधीन कैदी की मौत

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

राजमहल। उपकारा में एक विचाराधीन कैदी सुनील बस बास्की की मौत हो गई। वह हत्या के मामले में बंद था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुनील मिर्गी जैसी बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। परिवार को सूचना दी गई है।

राजमहल उपकारा में विचाराधीन कैदी की मौत
राजमहल उपकारा में विचाराधीन कैदी की मौत

राजमहल। उपकारा में सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के साल्टी पोखर निवासी सुनील बस बास्की (35) हत्या के मामले में 14/7 2025 से जेल में बंद है। प्रभारी उपकारा पाल प्रिंस कुमार ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद सभी बंदी अपने-अपने बैरेक में आराम करने के लिए चले गए थे।

कैदी की अस्वस्थता

दोपहर के लगभग 2:30 बजे पुनः सभी बंदी को जब बाहर निकाला जा रहा था। तो सुनील बास्की सोया हुआ था। जब उसे उठाने की प्रयास किया गया तो वह अचेत अवस्था में पाया गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर उदय टुडू ने मृत्य घोषित कर दिया। जेल प्रशासन के द्वारा मृतक बंदी के परिजनों को सूचना दे दिया गया था। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जाएगा जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हत्या का मामला

सुनील बास्की मिर्गी जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज भी चल रहा था।वो हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी था।

विमल सोरेन

प्रभारी उप कारा अधीक्षक

चाचा की हत्या का मामला

चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था सुनील। राधानगर थाना क्षेत्र के साल्टीपोखर में 13 जुलाई के सुनील बस्की ने अपने ही चाचा सुलेमान बस्की 60 वर्ष पर डंडा से हमला कर दिया था। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के साल्ठीपोखर में सुनील बस्की 35 वर्ष के द्वारा हमला करने के बाद सुलेमान बस्की गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे इलाज के क्रम में उसी दिन देर शाम सुलेमान बस्की की मौत हो गई थी। हत्यारोपी सुनील बस्की को राधानगर थाना पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर दूसरे दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। हत्यारोपी के परिजनों ने सुनील बस्की को विक्षिप्त बताया था और उनका इलाज भी मेंटल अस्पताल में चल की बात सामने आया था।इधर न्यायिक हिरासत में जाने के बाद राधानगर थाना पुलिस ने 15 सितम्बर को आरोप पत्र भी न्यायलय में दाखिल कर दिया है।

सामान्य प्रश्न

✦सुनील बास्की की मौत कैसे हुई?−
सुनील बास्की की मौत उपकारा में हुई, जब उसे अचेत अवस्था में पाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराजमहल उपकारा में विचाराधीन कैदी की मौत