परिषदीय विद्यालयों में चलेगा डियर अभियान
गाजीपुर में परिषदीय विद्यालयों में 'ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड' अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें छात्रों को सप्ताह में एक दिन एक घंटे तक किताबें, कहानियाँ और कविताएँ पढ़ने पर ध्यान दिया जाएगा। छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए पुस्तकालय में समय निर्धारित किया जाएगा और गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने और मोबाइल आदि के प्रयोग कम करने के लिए अब शासन के निर्देश पर प्रयास शुरू होगा। अब विद्यालयों में ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड (डियर) अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन 60 मिनट पाठ्य पुस्तकों से इतर छात्रों के किताब, कहानी, कविता के पढ़ने पर फोकस किया जाएगा। इसमें छात्रों को अपनी रुचि की किताबें पढ़ने के लिए विद्यालय की समय-सारिणी में पुस्तकालय का एक घंटा भी निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों के निर्देशन में समय-समय पर विभिन्न पढ़ने व लिखने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
ताकि पढ़ना छात्रों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सके।जनपद के 2266 परिषदीय विद्यालयों में स्क्रिन टाइम कम करने के लिए समाचार पत्र पढ़ने व इससे जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अब हर सप्ताह विद्यालयों में एक घंटा का समय निर्धारित होगा। जिससे छात्रों को पढ़ने में रूची बढ़े, इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने नए सत्र में इन सभी गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने का निर्देश दिया है। जिससे छात्रों का किताब पढ़ने में रूची बढ़ें।


