ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशNPR में माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी जरूरी नहीं: जावड़ेकर

NPR में माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी जरूरी नहीं: जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर सवाल उठाने वाले दलों पर निशाना साधा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि एनपीआर में माता-पिता के जन्म स्थान और...

NPR में माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी जरूरी नहीं: जावड़ेकर
नई दिल्ली, एजेंसीWed, 22 Jan 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर सवाल उठाने वाले दलों पर निशाना साधा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि एनपीआर में माता-पिता के जन्म स्थान और जन्मतिथि की जानकारी देना वैकल्पिक है। अगर आपको पता नहीं है या याद नहीं है, तो न बताइए। कई प्रश्न वैकल्पिक हैं।

जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देने के दौरान सवाल किया कि जब कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने इसे पेश किया तो इसका स्वागत हुआ। जब एनडीए शासन इसे दोहरा रहा है तो इसे बुरा बताया जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि 1955 के मुख्य नागरिकता अधिनियम में विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता देने के लिए देशीकरण का प्रावधान अभी भी बना हुआ है। उसी के आधार पर पाकिस्तानी गायक अदनान सामी भारतीय नागरिक बने। 

उन्होंने कहा कि जिन्होंने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध किया है, उन्होंने खुद की राय बना ली है। केरल और पश्चिम बंगाल उन राज्यों में शामिल हैं, जिन्होंने एनपीआर का विरोध किया है। दिल्ली के शाहीनबाग में किसी प्रस्तावित पुलिस कार्रवाई के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस जामिया (विश्वविद्यालय) में गई तो शिकायत है, पुलिस जेएनयू (परिसर) में नहीं गई, तो शिकायत है। ऐसे तो नहीं चलता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें