एसडीएम ने दस्तक अभियान के पहले तैयारियों की समीक्षा ली
सफीपुर, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम-नियंत्रण के लिए एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक

सफीपुर, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम-नियंत्रण के लिए एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान संचालित होगा। अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम फाल्गुनी सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक के समीक्षा की। बैठक में अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, शिक्षा, पशुपालन, कृषि तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अभियान के दौरान संचारी रोगों की रोकथाम के साथ ही रोगियों की समय से पहचान और उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इसके अलावा लोगों को साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल तथा रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी और संबंधित विभागों की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी तथा संभावित रोगियों की पहचान में सहयोग करेंगी।


