टीकाकरण के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत
फतेहपुर में धनाजीपुर गांव में छह माह के बच्चे दुर्गेश की टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फतेहपुर। थरियांव थाने के धनाजीपुर गांव में टीकाकरण के बाद छह माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई। कुछ समय बाद भी उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सीएचओ पर टीकाकरण में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धनाजीपुर निवासी महेश पासवान के छह माह के बेटे दुर्गेश को 30 सितंबर को सीएचसी की सीएचओ गांव पहुंच कर टीकाकरण किया था। आरोप है कि टीकाकरण के बाद मासूम की तबियत बिगड़ गई। उसे बताया कि टीकाकरण के बाद बुखार आदि होना सामान्य बात है। परिवार बच्चे की सेहत सही होने का इंतजार कर रहा था लेकिन उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ और एक अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
महेश का आरोप है कि टीकाकरण में लापरवाही बरतने के कारण बच्चे की मौत हुई है। वहीं थानेदार एसबी सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


