जाले में औद्योगिक क्षेत्र की करें स्थापना

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

विधायक जीबेश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और जाले क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना का प्रतिवेदन सौंपा। विधायक ने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के अवसर और छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों पर भी चर्चा की।

जाले में औद्योगिक क्षेत्र की करें स्थापना

विजय कुमार ठाकुर,जाले। पटना स्थित लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. जीबेश कुमार ने मुलाकात कर उन्हें जाले विस क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा। विधायक ने कहा कि यहां औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे व छोटे, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त विधायक ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, आधारभूत संरचना तथा अन्य जनहित एवं विकास कार्यों पर भी सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।