आरडीबीएम कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम 6 को

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर के रमा देवी बाजला महिला कॉलेज में 6 अगस्त 2026 को कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की छात्राओं के लिए एक इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पाठ्यक्रमों, परीक्षाओं और महाविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी देना है। सभी नए नामांकित छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।

आरडीबीएम कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम 6 को

देवघर, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के निर्देशानुसार रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में यूजी सेमेस्टर वन स्नातक शैक्षणिक सत्र 2026-30 में नामांकित कला, वाणिज्य एवं सांइस संकाय की छात्राओं के लिए 6 अगस्त 2026 को कॉलेज के न्यू बिल्डिंग में दोपहर 12 बजे से इंडक्शन प्रोग्राम 2026 आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी संकायों के नई नामांकित सभी छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है। इस बात की जानकारी देते हुए आरडीबीएम कॉलेज देवघर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.प्रकाश चंद्र दास ने कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके पाठ्यक्रमों एवं परीक्षा की जानकारी देना है।

साथ ही महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों एवं अनुशाशन को बताना है। इसके साथ ही अपने-अपने विभाग के शिक्षकों से परिचित होना तथा एनईपी 2020 के तहत छात्राओं द्वारा लिए गए विषय की पूर्ण जानकारी देना है। ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरडीबीएम कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम 6 को