‘अनुशासन, समर्पण और परिश्रम के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें’
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के एमएनएनआईटी में बीटेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्रों के लिए दो सप्ताह का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हुआ। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. उमा महेश्वर राव ने अनुशासन और समर्पण का महत्व बताया। शुभारंभ समारोह में कार्यवाहक निदेशक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता और अन्य प्रमुख शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रयागराज। एमएनएनआईटी के छात्र क्रियाकलाप केंद्र (एसएसी) की ओर से बीटेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्रों के लिए दो सप्ताह के इंडक्शन प्रोग्राम (अभिमुखीकरण कार्यक्रम)-2026 का शुभारंभ एमपी हाल में बुधवार को हुआ। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे, अध्यक्ष छात्र क्रियाकलाप केंद्र प्रो. सुशील कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आशीष कुमार सिंह, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. सहदेव पाढ़ी तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश सिंह ने शुभारंभ किया। निदेशक प्रो. उमा महेश्वर राव ने नवप्रवेशी छात्रों को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।


