शिक्षक समाज निर्माण का आधार होते हैं: प्रो. अभय
महाराजगंज के जेपीविवि के बीएड कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ हुआ। मुख्य वक्ताओं ने छात्रों को शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षक की सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। जेपीविवि के गोरख सिंह बीएड कॉलेज, महाराजगंज में नए शैक्षणिक सत्र के बीएड प्रशिक्षुओं के स्वागत एवं शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन-पूजन के साथ हुआ। इस दौरान नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा शिक्षक शिक्षा के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचारक नहीं, बल्कि समाज निर्माण का आधार होता है। शैक्षणिक निदेशक वीणा सिंह ने नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समयपालन एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. अरुणी कुमार सिंह ने शिक्षक की सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. मंजीत कुमार, डॉ. सोनू कुमार यादव, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. सत्य प्रकाश, सुनील गिरि, मनोज कुमार, कृष्णा सिंह, राहुल सिंह उपस्थित रहे।


