नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए नव प्रवेशित विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों, अनुशासन और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया गया। प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने मेहनत और स्वयं की पहचान को निखारने का महत्व बताया।

महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना तथा उन्हें नए शैक्षणिक वातावरण से सहज रूप से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रखर श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को एक प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से निरंतर मेहनत एवं स्वयं को बेहतर बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार एक साधारण पत्थर पर कारीगर जितनी बारीकी और मेहनत से कार्य करता है, उसी प्रकार विद्यार्थी भी अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वयं पर किया गया निरंतर प्रयास ही व्यक्ति के मूल्य और पहचान को बढ़ाता है। वहीं जनरल मैनेजर समर अब्बास ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कॉलेज की फैकल्टी के मार्गदर्शन और अनुभव का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने ज्ञान एवं व्यक्तित्व का विकास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों का परिचय कराया गया तथा उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव एवं जनरल मैनेजर श्री समर अब्बास सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनीष केशरवानी, नागेंद्र त्रिपाठी, अनुराग सिंह, श्रीमती अंतिमा शुक्ला, ब्रजेंद्र सिंह, हरिमोहन मौर्य, काजल पटेल, शशांक यादव एवं मनीष सिंह चौहान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


