पूर्णिया: 30 तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पूर्णिया में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 की टर्म एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की है। इस अवधि में प्रति थ्योरी कोर्स परीक्षा शुल्क ₹200 है। 1 से 15 अक्टूबर के बीच फॉर्म जमा करने पर विलंब शुल्क भी लगेगा।

पूर्णिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर 2026 टर्म एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 30 सितंबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के जमा कर सकते हैं। इस अवधि में परीक्षा शुल्क ₹200 रुपये प्रति थ्योरी कोर्स निर्धारित किया गया है। इसके बाद 1 से 15 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म जमा करने पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त ₹1100 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।


