इंडिगो का आठ एयरबस विमान खरीदेगी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
इंडिगो ने एयरबस से आठ विमान खरीदने के लिए सिटी के साथ 32.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर का वित्तपोषण समझौता किया है। इस सौदे में छह ए321 और दो ए320 विमान शामिल हैं। इंडिगो के अनुसार, यह बेल्जियम की निर्यात ऋण एजेंसी क्रेडेंडो के बीमा वाला दुनिया का पहला विमानन वित्तपोषण लेनदेन है। समझौता उसकी अनुषंगी कंपनी आईएफएससी के जरिए पूरा हुआ।

मुंबई, एजेंसी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एयरबस से आठ छोटे आकार के विमानों की खरीद के लिए सिटी के साथ 32.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर का वित्तपोषण समझौता किया है। इंडिगो के अनुसार, यह बेल्जियम की निर्यात ऋण एजेंसी (ईसीए) 'क्रेडेंडो' के बीमा वाला दुनिया का पहला विमानन वित्तपोषण लेनदेन है। इस वित्तपोषण से इंडिगो छह ए321 और दो ए320 विमान खरीद सकेगी। यह लेनदेन इंडिगो की अनुषंगी कंपनी इंटरग्लोब एविएशन फाइनेंशियल सर्विसेज आईएफएससी के जरिये पूरा किया गया। सिटी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के. बालासुब्रमण्यम ने कहा कि इससे भारतीय विमानन क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध ईसीए समर्थित वित्तपोषण के बड़े स्रोत तक पहुंचने का नया रास्ता मिलेगा और देश में एयरलाइन क्षेत्र की वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

