ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशओलावृष्टि से इंडिगो के विमान को हुआ नुकसान, हैदराबाद एयरपोर्ट पर टूटी विंडशील्ड

ओलावृष्टि से इंडिगो के विमान को हुआ नुकसान, हैदराबाद एयरपोर्ट पर टूटी विंडशील्ड

हैदरबाद एयरपोर्ट पर एक विमान भी खराब मौसम की चपेट में आ गया। तेज ओलावृष्टि के चलते इस विमान को खासा नुकसान हो गया। हालांकि फ्लाइट की लैंडिंग में किसी तरह के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई।

ओलावृष्टि से इंडिगो के विमान को हुआ नुकसान, हैदराबाद एयरपोर्ट पर टूटी विंडशील्ड
Deepakलाइव हिंदुस्तान,हैदराबादMon, 20 Mar 2023 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

खराब मौसम का खामियाजा किसानों की फसलों और आम लोगों को तो भुगतना ही पड़ा। वहीं, हैदरबाद एयरपोर्ट पर एक विमान भी खराब मौसम की चपेट में आ गया। तेज ओलावृष्टि के चलते इस विमान को खासा नुकसान हो गया। हालांकि फ्लाइट की लैंडिंग में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा विमान में सवार यात्री और क्रू मेंबर्स भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

शनिवार की है घटना
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है। फ्लाइट संख्या 6ई 6594 अहमदाबाद से हैदराबाद जा रहा था। जब यह शम्साबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था, उसी दौरान ओलावृष्टि की चपेट में आ गया। इसके चलते विमान के रैडोम और विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा है। इंडिया टुडे के मुताबिक सिविल एविएशन विभाग ने बताया कि इन्हें रिप्लेस कर दिया गया है।

विमान की रिपेयरिंग
घटना के बाद विमान को रिपेयरिंग के लिए ले जाया गया। इसके चलते विमान को करीब 15.5 घंटे तक सेवा से हटा लिया गया था। बताया जाता है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ मौसम काफी ज्यादा खराब था। तेज हवाओं और बिजली कड़ने का दौर चल रहा था। इस क्षेत्र में मार्च के महीने में आमतौर पर ऐसा मौसम नहीं रहता है। इसके चलते एयरपोर्ट का एरिया भी प्रभावित हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें