इंडियन आयल ने उपभोक्ताओं को समर्पित किया हल्का और पारदर्शी एलपीजी सिलेंडर

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में इंडियनऑयल के कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने 'इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाऊ' सिलेंडर की शुरुआत की। यह सिलेंडर सामान्य सिलेंडर की तुलना में 50 फीसदी हल्का है और इसकी पारदर्शी बाडी LPG स्तर को स्पष्ट दिखाती है। इससे उपभोक्ताओं के लिए त्वरित डिलिवरी और बिना वार्षिक रिफिल सीमा की सुविधा भी मिलेगी।

इंडियन आयल ने उपभोक्ताओं को समर्पित किया हल्का और पारदर्शी एलपीजी सिलेंडर
इंडियन आयल ने उपभोक्ताओं को समर्पित किया हल्का और पारदर्शी एलपीजी सिलेंडर

वाराणसी, हिटी। इंडियनऑयल के कार्यकारी निदेशक और उत्तर प्रदेश प्रमुख संजय भंडारी ने गुरुवार को वाराणसी में 'इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाऊ' सिलेंडर वितरण की आधिकारिक शुरुआत की। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) भोद्रो लाकरा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय भंडारी ने कहा कि वाराणसी जैसे शहर के लिए यह ‘इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ’ एक आदर्श उत्पाद है। विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि सामान्य सिलेंडर की तुलना में 50 फीसदी हल्का होने से लाने- ले जाने में सुविधाजनक है। जंग की समस्या से भी मुक्ति रहेगी। उन्होंने बताया कि पारदर्शी बाडी होने की वजह से एलपीजी का स्तर प्रत्यक्ष दिखता है।

यही नहीं बुकिंग के मात्र तीन घंटे के भीतर सिलेंडर डिलिवरी की सुविधा रहेगी।मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) भोद्रो लाकरा ने कहा कि बिना किसी वार्षिक रिफिल सीमा वाला यह सिलेंडर कामकाजी पेशेवरों, बैचलरस, हॉस्टल, छोटे व्यवसायियों, पीएनजी उपयोगकर्ताओं के बैकअप तथा त्वरित नया कनेक्शन चाहने वाले कमर्शियल ग्राहकों के लिए एक बेहद सुगम और आदर्श विकल्प है। लॉन्च के मौके पर पहले ही दिन कनेक्शन प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को टैक्स इनवॉइस, सिलेंडर एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंडियन आयल ने उपभोक्ताओं को समर्पित किया हल्का और पारदर्शी एलपीजी सिलेंडर