मेटा पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, युवा कांग्रेस ने ताज होटल के बाहर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सोशल मीडिया मंच मेटा पर छात्रों और सरकार

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सोशल मीडिया मंच मेटा पर छात्रों और सरकार की आलोचना करने वाली आवाजों को सेंसर करने का आरोप लगाते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजधानी स्थित ताज होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने मेटा की वैश्विक टीम से भारतीय नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने की मांग की।युवा कांग्रेस का आरोप है कि छात्र आंदोलनों, सरकार से जुड़े सवालों और राजनीतिक व्यंग्य से संबंधित पोस्ट व वीडियो हटाए जा रहे हैं, जबकि नफरत फैलाने वाली सामग्री और प्रोपेगैंडा पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।
संगठन ने कहा कि यह स्थिति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर प्रश्न खड़ा करती है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मेटा से भारतीय नागरिकों की आवाज को कथित रूप से सेंसर करना बंद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने की मांग की। संगठन ने यह भी कहा कि मेटा को राजनीतिक सेंसरशिप का माध्यम नहीं बनना चाहिए तथा भारतीय नागरिकों से माफी मांगनी चाहिए।


