खेल : ग्रीको रोमन में नितेश की चांदी
ग्रीको रोमन में नितेश की चांदी कुश्ती नागोया, एजेंसी। नितेश सिवाच को एशियाई

ग्रीको रोमन में नितेश की चांदी कुश्तीनागोया, एजेंसी। नितेश सिवाच को एशियाई खेलों में कुश्ती की ग्रीको रोमन शैली में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें गुरुवार को जापान के यूरी नाकाजातो ने 4-0 से शिकस्त दे दी।इससे भारतीय पहलवान के चैंपियन बनने का 64 साल से चला आ रहा इंतजार और बढ़ गया। भारत की तरफ से ग्रीको रोमन शैली में एशियाई खेलों में आखिरी बार स्वर्ण पदक 1962 में मालवा सिंह (52 किलोग्राम) और गणपत अंडालकर (97 किलोग्राम से अधिक) ने जीते थे।नितेश ने 97 किलोग्राम भार वर्ग के इस मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाने की कोशिश की लेकिन जापान के पहलवान ने उनकी एक नहीं चलने दी।
जापान के पहलवान ने नितेश को धकेलकर स्कोरिंग की शुरुआत की। नितेश को निष्क्रियता के कारण ‘ग्राउंड पोजीशन’ में आना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार बचाव किया और नाकाजातो को अंक हासिल करने का मौका नहीं दिया।नाकाजातो ने पहले पीरियड के अंत तक 2-0 की बढ़त बना ली थी और अंत तक नितेश को ‘हेड लॉक’ पोजीशन में जकड़े रखा। स्थानीय खिलाड़ी ने फिर नितेश का संतुलन बिगाड़ दिया और ‘टेक डाउन’ से 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।

