पुरानी पेंशन को बहाल कराने की उठाई मांग
11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा बैंकों में पांच दिन काम करने की व्यवस्था की मांग

महोबा, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों की आवाज उठाते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई है। न्यूनतम पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर 7 हजार करने की मांग की गई। प्रधानमंत्री को संबोधित एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी को कलेक्टर को सौंपा गया। सोमवार को भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कपिल कश्यप के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर 11 सूत्रीय मांगों की आवाज को उठाया। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बैंकों में सप्ताह में काम करने की पांच दिन की व्यवस्था को लागू करने की मांग उठाई। जीवन यापन की बढ़ती लागत के अनुसार न्यूनतम वेतन में बढोत्तरी की मांग की गई।
लेवर कोड में मजदूर विरोधी प्रावधानों को हटाने के लिए उचित संसोधन करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से मजदूरों के हित के लिए मांग की जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांगों के निस्तारण की आवाज उठाई गई। जिला मंत्री आशीष सिंह, उमेश सक्सेना, मोहनलाल, रिजवान, इफ्तिखार अली उर्फ रिंकू, रज्जू, आनंद सुल्लेरे, इमरान जिलानी आदि मौजूद रहे।


