भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच का स्वागत

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में पुलिस लाइन तिराहा निवासी हॉकी कोच प्रबल पांडेय का स्वागत किया गया। उनका चयन अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में सहायक कोच के रूप में हुआ है। भारतीय टीम ने जापान में हुए एशिया कप में कांस्य पदक जीता। सम्मान समारोह में उन्हें मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट किए गए।

भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच का स्वागत

बांदा। शहर के पुलिस लाइन तिराहा निवासी एवं नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) दिल्ली के हॉकी कोच प्रबल पांडेय का गुरुवार को यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। उनका चयन अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में सहायक कोच के रूप में हुआ है। जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव कमल सिंह यादव ने बताया कि जिले की टीम ने 19 अप्रैल से 25 मई तक एनसीओई भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद जापान के काकामिगहारा में 28 मई से 6 जून तक आयोजित अंडर-18 महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में कोच प्रबल पांडेय का मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान सचिन पांडेय, विवेक नामदेव, नेशनल खिलाड़ी जिया खान, अमित पांडेय आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।