खेल : हॉकी : महिला टीम कोरिया के खिलाफ शुरू करेगी अभियान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, भारतीय महिला हॉकी टीम एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेल की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट चार से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में है। टीम ने कोच टिम व्हाइट के नेतृत्व में तैयारी की है और एलीट पूल में रखा गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। मिडफील्डर खैदेम शिलेमा चानू की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट चार से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में खेला जाएगा। कोरिया का सामना करने के बाद टीम छह सितंबर को मलेशिया, आठ सितंबर को जापान और नौ सितंबर को मेजबान चीन से भिड़ेगी। नवनियुक्त कोच टिम व्हाइट के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम ने इसके लिए अच्छी तैयारी की है। इसके तहत भारतीय टीम ने इस साल ब्रिटेन का दौरा भी किया था। भारत को मेजबान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के साथ एलीट पूल में रखा गया है।
व्हाइट ने कहा कि बेंगलुरु में टीम ने अच्छी तैयारी की है और उन्हें टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।


