विधानसभा चुनाव के बाद होगा पंचायत चुनाव: संतोष यादव
प्रधानों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि उन्होंने अपने खर्च से लाखों रुपये का कार्य किया है, जिसका भुगतान नहीं हो रहा है। प्रदेशध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि पंचायत चुनावों में और देरी हो सकती है, जिससे प्रधानों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

प्रधानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्रधानों ने लाखों रुपये का कार्य अपने खर्चे से कराया है उसका भुगतात नहीं हो रहा है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेशध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि प्रधानों को प्रशासक बनाए करीब 50 दिन बीत चुके हैं और वर्तमान परिस्थितियों का गहन विश्लेषण यह संकेत करता है कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव होने के बाद लगभग एक वर्ष बाद हो सकेंगें। ग्राम प्रधान,प्रशासकों ने ग्राम पंचायतों में लाखों रूपये का कार्य अपने निजी खर्चे से कार्य कराया है जिसका आज तक भुगतान नहीं हो सका है।
ज्ञापन देने वालों में हीरालाल लोधी, विनय यादव, राजेश यादव, ब्लाकध्यक्ष शीतलपुर नाथूराम वर्मा, ब्लाकध्यक्ष अलीगंज विष्णु मिश्रा, अजीत सिंह, वीरपाल सिंह, लक्ष्मन सिंह, ग्रीश पाल सिंह, अखिलेश कुमार, रवि कुमार, राजेन्द्र, योगेश कुमार, अनुज चौहान, सनी कुमार, अनिल यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


