हो गया खुलासा- क्यों भारत के खिलाफ बोल रहे हैं मोहम्मद मुइज्जू, कौन बना रहा है दबाव

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Maldives News: मालदीव सरकार के तीन उपमंत्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद भारत ने मालदीव के राजदूत को भी तलब किया था।

topshot-maldives-politics-muizzu-india-china-1 jpg

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को सैनिक हटाने का अल्टीमेटम दे दिया है। 15 मार्च की तारीख इसके लिए तय की गई है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी उनके प्रचार का यह मुख्य मुद्दा रहा था। अब कहा जा रहा है कि मुइज्जू किसी दबाव के चलते भारत के खिलाफ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में वह चीन के दौरे से लौटे हैं। उन्हें चीन समर्थक भी माना जाता है।

न्यूज18 की रिपोर्ट में सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मुइज्जू उन्हें चुनाव के दौरान फंडिंग देने वालों के दबाव में हैं। उनके ही दबाव में वह भारत के खिलाफ बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुइज्जू धर्मसंकट में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक ओर मालदीव के पर्यटन और कारोबार पर नियंत्रण रखने वाले कुछ लोग मुइज्जू सरकार से नाराज हैं और हालिया गतिविधियों को उनके बिजनेस पर हमले के तौर पर देख रहे हैं।

जबकि, दूसरी ओर चुनाव के दौरान उन्हें फंडिंग मुहैया कराने वाले उन्हें भारत के खिलाफ धकेल रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी दबाव के चलते वह पहले भारत नहीं आ सके। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि मुइज्जू का आयात को लेकर दिया गया बयान भारत के बजाए मालदीव और उसकी जनता पर ज्यादा असर डाल सकता है।

चीन से बढ़ती करीबी भी बनी चिंता?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया, 'मुइज्जू का देश के नाम दिया गया संबोधन इस बात का साफ संकेत है कि वह भारी दबाव में हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा कंपनी आसन्ध को थाईलैंड और दुबई में सेवा विस्तार के लिए कहा गया है। अब तक आसन्ध की सुविधाएं सिर्फ भारत में ही उपलब्ध थीं।'

भारत को रिश्ते सुधरने की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, भारत को उम्मीद है कि मालदीव के साथ तनावपूर्ण हुए रिश्तों का समाधान जल्दी निकाल लिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है, 'वे कभी भी किसी भी देश से भारत जैसी विविधता हासिल नहीं कर सकेंगे। हम किसी भी तरह के व्यापार या कूटनीतिक रिश्तों के लिए मालदीव को हर मदद और समर्थन देने के लिए तैयार हैं।'

यहां से शुरू हुआ विवाद
मालदीव सरकार के तीन उपमंत्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद भारत ने मालदीव के राजदूत को भी तलब किया था। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद मालदीव सरकार ने तीनों उपमंत्रियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही बयान से भी दूरी बना ली थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहुआ खुलासा- क्यों भारत के खिलाफ बोल रहे मुइज्जू, कौन बना रहा है दबाव