खेल : ट्रैक साइकिलिंग : भारत पहले दौर की हीट के लिए क्वालीफाई
ट्रैक साइकिलिंग : भारत पहले दौर की हीट के लिए क्वालीफाई नागोया। भारतीय ट्रैक

ट्रैक साइकिलिंग : भारत पहले दौर की हीट के लिए क्वालीफाई नागोया। भारतीय ट्रैक साइकिलिंग टीमों ने मंगलवार को एशियाई खेलों में पुरुष और महिला दोनों की टीम स्प्रिंट स्पर्धाओं के साथ-साथ महिलाओं की टीम परसूट प्रतियोगिता के पहले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया। महिला टीम स्प्रिंट में सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी और त्रियाशा पॉल की चौकड़ी ने क्वालीफाइंग राउंड में 50.414 सेकंड का समय लेकर छठा और अंतिम स्थान हासिल किया। भारत अब पहले राउंड की हीट-एक में चीनी ताइपे से भिड़ेगा।पुरुषों की टीम स्प्रिंट में क्वालीफाइंग राउंड में 44.895 सेकंड के समय के साथ रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेम्स सिंह भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही।
भारत पहले दौर की हीट में चीन का सामना करेगा। महिला टीम परसूट में भारत ने क्वालीफाइंग राउंड में 4:45.151 सेकंड के समय के साथ पांचवां और अंतिम स्थान हासिल किया। पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम को पहले राउंड में अकेले ही भाग लेना पड़ेगा। इस दौरान उसे निर्धारित समय का ध्यान रखना होगा।


