काशी आए दक्षिण भारतीय श्रद्धालु का निधन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बड़ागांव (वाराणसी) में एक 70 वर्षीय दक्षिण भारतीय श्रद्धालु, सुब्रह्मण्यम, का हृदयाघात से निधन हो गया। वह अयोध्या से वाराणसी काशी दर्शन के लिए बस द्वारा आए थे। उनके सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई।

काशी आए दक्षिण भारतीय श्रद्धालु का निधन

बड़ागांव (वाराणसी)। हरहुआ स्थित व्यास बाग में रविवार को दक्षिण भारतीय श्रद्धालु का हृदयाघात से निधन हो गया। उनकी पहचान 70 वर्षीय सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ बस से अयोध्या से वाराणसी काशी दर्शन के लिए आए थे। दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं का दल अयोध्या से वाराणसी के लिए निकला था। उनकी बस हरहुआ फ्लाईओवर के समीप पहुंची, तभी सुब्रह्मण्यम के सीने में तेज दर्द होने लगा। तत्काल बस रुकवाई गई। उन्हें पास स्थित व्यास बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। उनके परिजन शव लेकर निकल गए।

पुलिस को सूचना नहीं दी। अस्पताल में भी केवल नाम दर्ज कराया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकाशी आए दक्षिण भारतीय श्रद्धालु का निधन