कैबिनेट से जल्द कई योजनाओं की मंजूरी : गिरिराज
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कपड़ा मंत्रालय अगले कुछ महीनों में कई योजनाओं के लिए कैबिनेट से मंजूरी लेगा। इनमें राष्ट्रीय फाइबर योजना और समर्थ 2.0 शामिल हैं, जिनका लक्ष्य कपड़ा उद्योग में आत्मनिर्भरता बढ़ाना है। ये योजनाएं 1-2 महीनों में कैबिनेट में रखी जाएंगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि कपड़ा मंत्रालय अगले कुछ महीनों में कई योजनाओं के लिए कैबिनेट से मंजूरी लेगा। वह लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, ये सभी योजनाएं अगले 1-2 महीनों में कैबिनेट में रखी जाएंगी। जिन योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है, उनमें राष्ट्रीय फाइबर योजना और समर्थ 2.0' शामिल है। इनकी घोषणा बजट 2026-27 में हुई थी। राष्ट्रीय फाइबर योजना का लक्ष्य कपड़ा उद्योग में आत्मनिर्भरता बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है।

