इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शुभम का नाम दर्ज

हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र शुभम कुमार ने कैंडी क्रश सागा में उच्चतम स्तर हासिल कर अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। शुभम ने 5 जुलाई 2026 को यह उपलब्धि प्राप्त की, जिससे कॉलेज और बिहार का नाम रोशन हुआ। शुभम इस सफल प्रयास से उत्साहित हैं और आगे और बड़ी उपलब्धियों की प्रेरणा पाते हैं।

इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शुभम का नाम दर्ज

सीवान। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सीवान के छात्र शुभम कुमार ने लोकप्रिय मोबाइल खेल कैंडी क्रश सागा में उच्चतम स्तर हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। शुभम की इस उपलब्धि के लिए उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, शुभम कुमार ने 5 जुलाई 2026 को कैंडी क्रश सागा में उच्चतम स्तर हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान की गई है। अपनी अपनी उपलब्धि पर उत्साहित शुभम कुमार ने कहा कि वह इस सम्मान से बेहद खुश व प्रभुल्लित हैं। यह पहचान भविष्य में कड़ी मेहनत करने और भविष्य में इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।

इधर, शुभम कुमार की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों व राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रबंधन के अनुसार, शुभम कुमार की इस उपलब्धि ने महाविद्यालय व बिहार का नाम गौरवान्वित किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शुभम का नाम दर्ज