एशियन जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में दक्ष गोयल ने जीता कांस्य
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
राजेंद्र नगर के स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र दक्ष गोयल ने एशियन जूनियर शतरंज चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। दक्ष ने उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के खिलाड़ियों को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल लौटने पर उनका स्वागत किया गया।

ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र दक्ष गोयल ने एशियन जूनियर शतरंज चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीता। मुंबई के होटल आईटीसी मराठा में 19 से 26 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में भारत के अलावा श्रीलंका, रूस, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाखस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दक्ष ने अपनी श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के खिलाड़ियों को हराया, जबकि रूस के खिलाड़ी के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा। दक्ष के स्कूल लौटने पर प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने उनका हौसला बढ़ाया।


