खेल : सेंथिलकुमार और तन्वी सेमीफाइनल में पहुंचे
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सेंथिलकुमार और तन्वी सेमीफाइनल में पहुंचे मुंबई। भारत के स्क्वॉश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार और

सेंथिलकुमार और तन्वी सेमीफाइनल में पहुंचे मुंबई। भारत के स्क्वॉश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना ने पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेंथिलकुमार ने मुश्किल शुरुआत के बाद चौथे वरीय मिस्र के अब्दुल्लाह हफीज को 15-13, 11-4, 11-3 से शिकस्त दी। अब सेमीफाइनल में उनका सामना मिस्र के दूसरे वरीय यासिन शोहदी से होगा।वहीं तन्वी ने आठवीं वरीयता प्राप्त जापान की जो फू के खिलाफ एक गेम गंवाया लेकिन 11-6, 11-7, 8-11, 11-6 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं। सेमीफाइनल में तन्वी का सामना जापान की छठी वरीय अकारी मिदोरिकावा से होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


