नेपाल के काठमांडू में हुए मुठभेड़ में गोली लगने से भारतीय तस्कर घायल

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

नेपाल के काठमांडु में भारतीय तस्कर को नशीली दवाओं की खेप लेकर पहुँचने पर पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ में तस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने महिला तस्कर समेत तीन तस्करों को पकड़ा है। बरामद सामग्री में 24,700 कैप्सूल शामिल हैं। तस्कर के घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेपाल के काठमांडू में हुए मुठभेड़ में गोली लगने से भारतीय तस्कर घायल

रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल के काठमांडु में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप लेकर पहुंचे भारतीय तस्कर को पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान हुए मुठभेड़ में गोली लगने से तस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने महिला तस्कर समेत तीन तस्करों को दबोच लिया है। उसके पास से नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई है। नेपाली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह डिलीवरी काठमांडु में देने के लिए दोनों आए थे,लेकिन मुखबिर की सूचना मिल जाने से पुलिस पकड़ने में कामयाब रही。

तस्करों की गिरफ्तारी

भारतीय इलाके में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप व नशीली दवाओं की बड़ी खेंप बरामद हुई थी। अब इसके तार नेपाल की राजधानी काठमांडू से जुड़ते नजर आ रहे है। नेपाली पुलिस से नशीली दवाओं के तस्करों की घेराबंदी पर हुई मुठभेड़ में एक भारतीय तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसके नेपाली महिला सहित दो अन्य साथियों सहित नेपाली पुलिस ने तीनों को धर दबोचा है। नेपाली पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

नशीली दवाओं की बरामदगी

काठमांडू के मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने रविवार को काठमांडू के टेकु इलाके में गिरफ्तार तस्करों से 24,700 टपेंडाडोल कैप्सूल बरामद हुआ है। डीएसपी जीवन निरौला ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की गोली से रुपईडीहा निवासी राज सोनी (25) पुत्र ओमप्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 17 परसपुर निवासी निखिल सोनी (19) व सुर्खेत जिले के पंचपुरी वार्ड नं 5 बाबियाचौर निवासिनी सोफिया मगर (19) भी गिरफ्तार गई। राज सोनी को काठमांडू के राष्ट्रीय ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। ब्यूरो का दावा है कि वह काठमांडू घाटी में नशीले पदार्थो की आपूर्ति करने वाले प्रमुख तस्करों में से एक है。

स्वागत प्रश्न

नेपाल के काठमांडू में भारतीय तस्कर को कब पकड़ा गया?
भारतीय तस्कर को काठमांडू में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ पकड़ा गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।