जरूरी.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नजीबाबाद के तेजस्वी को किया सम्मानित
एशियन गेम्स 2026 में ट्रैप शॉटगन शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। टीम के स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट और नजीबाबाद निवासी तेजस्वी कर्णवाल भी सम्मानित हुए। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी है और स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि इससे युवा खेलों के लिए प्रेरित होंगे।

भारतीय ओलंपिक शूटिंग टीम के स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट एवं नजीबाबाद निवासी तेजस्वी कर्णवाल सहित पूरी टीम को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मानित किया। एशियन गेम्स 2026 में ट्रैप शॉटगन शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर भारतीय निशानेबाजों ने देश का गौरव बढ़ाया है। तेजस्वी कर्णवाल नजीबाबाद निवासी डॉ. मधु प्रकाश कर्णवाल एवं डॉ. पूनम कर्णवाल के पुत्र हैं। वह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अंतर्गत राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। तेजस्वी के अनुसार, उनके खिलाड़ियों ने ट्रैप शॉटगन शूटिंग स्पर्धा में दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। यह उपलब्धि भारतीय शूटिंग टीम के लिए गौरव का विषय है।तेजस्वी
कर्णवाल ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को शाम चार बजे नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शूटिंग टीम को सम्मानित किया। खेल क्षेत्र में मिली इस सफलता से नजीबाबाद के खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में खुशी है। लोगों का कहना है कि तेजस्वी कर्णवाल की उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगी। कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और खिलाड़ियों के मानसिक प्रदर्शन पर ध्यान देना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

