खेल : इलावेलिन की दोहरी चांदी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इलावेलिन वलारिवन ने एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में 0.6 अंकों से स्वर्ण पदक गंवाया, लेकिन उन्होंने टीम स्पर्धा में सोनम और विदरसा के साथ रजत पदक जीता। फाइनल में वलारिवन ने 252.4 अंक बनाए जबकि जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंक के साथ स्वर्ण हासिल किया।

खेल : इलावेलिन की दोहरी चांदी

शोल्डर : वलारिवन ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 0.6 अंकों से सोने से चूकीं, टीम स्पर्धा में भी सोनम और विदरसा के साथ रजत जीता, निशानेबाजों ने पहले ही दिन दो पदकों के साथ खोला भारत का खाता नागोया, एजेंसी। निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन 0.6 अंकों से स्वर्ण पदक से चूक गईं। हालांकि उनकी चांदी ने भी एशियाई खेलों के पहले दिन रविवार को खूब चमक बिखेरी। तमिलनाडु की इलावेलिन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। टीम स्पर्धा में उन्होंने सोनम मस्कर और विदरसा विनोद के साथ मिलकर देश का इन खेलों का पहला पदक दिलाया।

टीम स्पर्धा में रजत

देश की सबसे अनुभवी राइफल निशानेबाजों में से एक इलावेलिन फाइनल में अधिकतर समय तक स्वर्ण जीतने की दौड़ में थी। हालांकि अंतिम क्षणों में जापान की हिनाता ताइची ने उन्हें पछाड़कर सोने का तमगा हासिल किया। विश्व चैंपियनशिप 2025 की कांस्य विजेता इलावेनिल 252.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। ताइची (253.0 अंक) एशियाई खेलों के रिकॉर्ड के साथ चैंपियन बनीं। विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया की बान ह्योजिन (230.4 अंक) ने कांस्य पदक जीता। तीसरी बार इन खेलों में चुनौती पेश करने वाली इलावेनिल का यह एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत पदक है। सोनम 167 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही।

प्रतिस्पर्धा का वर्णन

बढ़त के बाद पिछड़ी : इलावेनिल 17वें शॉट के बाद बान से 1.4 अंकों से आगे थीं, जबकि ताइची तीसरे स्थान पर थीं। इलावेनिल 21वें शॉट के बाद भी जापानी निशानेबाज से 0.2 अंकों से आगे थीं। लेकिन इसके बाद ताइची आगे हो गई। इलावेनिल अंतिम दो शॉट्स से पहले ताइची से केवल 0.3 अंक पीछे थीं। उन्होंने 10.4 अंक बनाए, लेकिन जापानी निशानेबाज ने 10.6 अंक बनाकर अपनी बढ़त 0.5 अंक कर दी। अंतिम शॉट में अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी लेकिन उन्होंने 10.1 का स्कोर बनाया। ताइची ने संयम बनाए रखते हुए 10.2 का स्कोर करके स्वर्ण अपने नाम किया।

भारत और जापान के बीच मुकाबला

जापान से टीम स्पर्धा में मिली टक्कर : इलावेनिल ने इससे पहले सोनम और विदरसा के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी रजत जीता। भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में 1898.0 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 1904.2 अंकों के साथ क्वालिफाइंग में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। चीन ने पिछले साल अगस्त में शिमकेंट में एशियाई चैंपियनशिप में बनाए गए अपने ही 1902.0 के पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया। भारत और जापान के बीच रजत पदक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। जापान 1897.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जो भारत से केवल 0.9 अंक कम रहा। टीम पदक तीनों निशानेबाजों के क्वालिफाइंग स्कोर के आधार पर तय किए जाते हैं। कुल स्कोर अंतिम रैंकिंग निर्धारित करता है। विदरसा

----------------

::: कोटस :::

'मैं जानती थी कि मैं शीर्ष तीन में शामिल हूं। मैं अपनी प्रक्रिया और तकनीक पर ध्यान केंद्रित कर रही थी, फिर भी मैं थोड़ी लापरवाह हो गई। मुझे अपने फाइनल पर और काम करने की जरूरत है। बस इतना ही। मुझे लगा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे खुशी है कि मैंने रजत पदक जीता।' -इलावेनिल वलारिवन

-------------------

'यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह निराशाजनक है कि मैं व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन टीम स्पर्धा के रजत पदक ने हमें अच्छी शुरुआत दी है। मुझे भरोसा है कि मैं 50 मीटर थ्री पोजिशन स्पर्धा में मैं बेहतर प्रदर्शन करूंगी। यह मेरी मुख्य स्पर्धा है।' - विदरसा विनोद

-----------------

सामान्य प्रश्न

✦इलावेलिन वलारिवन ने खेलों में कौन सा पदक जीता?−
इलावेलिन वलारिवन ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : इलावेलिन की दोहरी चांदी