रुपया 28 पैसे टूटकर 94.84 प्रति डॉलर पर
मुंबई में, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 28 पैसे टूटकर 94.84 प्रति डॉलर पर रहा। भू-राजनीतिक तनाव और ब्रेंट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। यमन में विद्रोहियों के हमलों के चलते कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ीं, जिससे रुपये पर दबाव पड़ा।

मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को 28 पैसे टूटकर 94.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों के 99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा अरामको के संयंत्रों पर नए हमलों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय रुपया कमजोर हुआ। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख ने भी रुपये पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 94.49 पर खुला।
कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 94.49 के उच्च स्तर तक गया और 94.89 के निचले स्तर तक आया। अंत में रुपया 94.84 रुपये (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की गिरावट है।


