रेडक्रॉस सोसायटी ने 30 टीबी मरीजों के बीच बांटे पोषण आहार के पैकेट

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जहानाबाद, नगर संवाददाता।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दिल्ली द्वारा अनुशंसित पोषण आहार के रूप में 3 किलो चना, एक किलो मूंगफली दाना, डेढ़ किलो मसूर दाल, आधा किलो सोयाबीन और 250 ग्राम वनस्पति तेल दिया गया।

रेडक्रॉस सोसायटी ने 30 टीबी मरीजों के बीच बांटे पोषण आहार के पैकेट

जहानाबाद, नगर संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जहानाबाद द्वारा राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को टीबी मरीजों के बीच मासिक खाद्य पैकेट का वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दिल्ली द्वारा अनुशंसित पोषण आहार के रूप में 3 किलो चना, एक किलो मूंगफली दाना, डेढ़ किलो मसूर दाल, आधा किलो सोयाबीन और 250 ग्राम वनस्पति तेल दिया गया। रेडक्रॉस द्वारा पिछले पांच माह से लगातार यह सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।जिलाधिकारी-सह-प्रेसिडेंट, रेडक्रॉस सोसायटी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में यक्ष्मा विभाग, सदर अस्पताल द्वारा चिह्नित 30 टीबी रोगियों के बीच सोसायटी के चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र कुमार, सचिव राजकिशोर प्रसाद और प्रबंध समिति सदस्य रजनीश कुमार विक्कू ने पैकेट वितरित किए।

इस दौरान यक्ष्मा विभाग के रवि कुमार और किशोरी ठाकुर ने सहयोग किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेडक्रॉस सोसायटी ने 30 टीबी मरीजों के बीच बांटे पोषण आहार के पैकेट