ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशVande Bharat Train: अगले साल तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का लक्ष्य होगा पूरा? उठ रहे सवाल

Vande Bharat Train: अगले साल तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का लक्ष्य होगा पूरा? उठ रहे सवाल

Indian Railways, Vande Bharat: 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के निर्माण की लागत करीब 110 करोड़ रुपये से 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि इसे 106 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया था।

Vande Bharat Train: अगले साल तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का लक्ष्य होगा पूरा? उठ रहे सवाल
Madan Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 24 Nov 2022 06:40 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने अगले साल 15 अगस्त तक देश में 75 वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का टारगेट रखा है। लेकिन, जिस गति से प्रोडक्शन गतिविधियां चल रही हैं, उसे देखते हुए, यह बहुत कम संभावना है कि सरकार अगस्त 2023 में 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने के अपने लक्ष्य को पूरा करे।

भारतीय रेलवे के अनुसार, हर नई वंदे भारत ट्रेन में कुछ न कुछ नई तकनीक और अपग्रेडेशन किया जा रहा है, जिससे धीरे-धीरे लागत भी बढ़ती जा रही है। 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के निर्माण की लागत करीब 110 करोड़ रुपये से 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि इसे 106 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया था। आईसीएफ हर महीने करीब 10 ट्रेनों के निर्माण की योजना बना रहा है।
 
टाइम्स नाउ के अनुसार, कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री और रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री भी अगले 3 वर्षों में 400 वंदे भारत ट्रेनों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोचों का निर्माण शुरू करेगी। मेक इन इंडिया की तर्ज पर वंदे भारत ट्रेनों को बनाने का फैसला लिया गया था, लेकिन करोड़ों रुपये निवेश करने के बाद भी वंदे भारत को अभी तक वह गति नहीं मिली है जिसकी उम्मीद थी। कहा जा रहा है कि कई बार टेंडर प्रक्रिया ठप हो चुकी थी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ हफ्ते पहले चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनने वाली वंदे भारत ट्रेनों का निरीक्षण किया था। देश में अब तक पांच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, और दिसंबर में ऐसी छठी ट्रेन शुरू करने की तैयारी चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें