बरेली से होकर गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, कई में लगेंगे अतिरिक्त कोच

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा और अतिरिक्त कोच भी लगाएगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा, इसके लिए बरेली होकर 16 से अधिक विशेष ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा, आनंदविहार से झारखंड, प्रयागराज और वाराणसी के लिए भी स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी।

बरेली से होकर गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, कई में लगेंगे अतिरिक्त कोच

रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं कई में अतिरिक्त कोच लगेंगे। जिससे रक्षा बंधन पर यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने को सीट की मारामारी नहीं रहेगी। 28 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशन ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। अप-डाउन 16 से अधिक ट्रेनें बरेली होकर निकलेंगी। (04330) हरिद्वार-लखनऊ, (04319) लखनऊ-हरिद्वार, (04321) बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन,(4322) रुड़की-बरेली, (04319) बरेली-रुड़की व अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसी तरह से आनंदविहार से झारखंड, प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों के लिए स्पेशल हैं।आठ ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोचदिल्ली से पूर्वांचल के बीच मुरादाबाद होकर चलने वालीं आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे।

इनमें 14207- 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14205- 14206 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, 20393 संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20340 हमसफर एक्सप्रेस, 20963- 20964 इंटरसिटी सुपरफास्ट में अतिरिक्त कोच लगेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबरेली से होकर गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, कई में लगेंगे अतिरिक्त कोच