गोमती नगर-वलसाड के बीच चलना शुरू हुई त्योहार स्पेशल
हिन्दुस्तान, आगरा
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोमती नगर और वलसाड़ के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की है। ट्रेन संख्या 05033 प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से चलेगी और 05034 मंगलवार को वलसाड़ से वापसी करेगी। सेवा क्रमशः 23 और 24 नवंबर तक जारी रहेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणियों के कुल 20 कोच लगाए गए हैं।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 05033/05034 गोमतीनगर-वलसाड़-गोमतीनगर गोमती नगर के बीच चलना शुरू हो गई है। यह 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से और 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वलसाड़ से चलेगी। ट्रेन गोमती नगर से सोमवार को दोपहर 2 बजे चलकर रात 12.35 बजे ईदगाह जं. स्टेशन और अगले दिन शाम 5 बजे वलसाड़ पहुंचेगी। ट्रेन वापसी में वलसाड़ से मंगलवार को रात 10.15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2.45 बजे ईदगाह जं. और रात 2 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 6 स्लीपर, 2 एसी सेकेंड, 8 एसी थर्ड कोच लगे होंगे।

