जीआरपी ने 586 यात्रियों का मोबाइल किया बरामद
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
जीआरपी ने वर्ष 2023 में विभिन्न राज्यों से 586 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये है। प्रयागराज जंक्शन पर 215 यात्रियों को उनके फोन लौटाए गए, जिनकी कुल लागत 64 लाख 5 हजार रुपये है। बरामद फोन उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, और मुंबई से संबंधित हैं।
जीआरपी ने 586 यात्रियों का मोबाइल किया बरामद
जीआरपी ने अलग-अलग राज्यों और जिलों के यात्रियों का वर्ष 2023 से अब तक गुम हुए 586 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई है। सीओ जीआरपी अरुण पाठक और जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर 215 यात्रियों को उनके मोबाइल सौंपे, जिसकी कीमत करीब 64 लाख पांच हजार रुपये है। जीआरपी के अनुसार बरामद मोबाइल उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मुंबई, महाराष्ट्र के यात्रियों के हैं।


