छुक-छुक ट्रेन के बजाए पहाड़ों पर दौड़ेंगी हाईड्रोजन ट्रेनें

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-पर्वतीय क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण में होगा बड़ा कदम -कालका-शिमला, नीलगिरि और दार्जिलिंग

छुक-छुक ट्रेन के बजाए पहाड़ों पर दौड़ेंगी हाईड्रोजन ट्रेनें

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में अब पारंपरिक भाप इंजन वाली छुक-छुक ट्रेनों के बजाए हाइड्रोजन ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। भारतीय रेलवे ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कालका-शिमला और नीलगिरि जैसे संवेदनशील पर्वतीय रेल मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। यह पहल पर्वतीय क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने और उन्हें प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। रेल मंत्रलाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन का सफल संचालन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर पूरा कर लिया है। इस सफल शुरुआत के बाद अब रेलवे ने कालका-शिमला, नीलगिरि माउंटेन रेलवे और दार्जिलिंग जैसे नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्र वाले धरोहर मार्गों पर इन्हें उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल संचालन हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल मार्ग पर कर रही है। इस सफलता के बाद रेलवे ने कालका-शिमला, नीलगिरि माउंटेन रेलवे और दार्जिलिंग जैसे नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र वाले धरोहर रेल मार्गों पर इन्हें उतारने की पूरी तैयारी कर ली है।

पर्वतीय धरोहर मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेन

आरडीएसओ ने पिछले दिनों इन ट्रेनों के कमर्शियल और सुरक्षा परीक्षणों के लिए अंतिम तकनीकी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए जर्मन सुरक्षा मानकों को अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों और हेरिटेज रूटों पर चलाई जाने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन 10 कोच (डिब्बों) की होगी, जिसमें दो हाइड्रोजन ड्राइविंग पावर कारें और आठ ट्रेलर कोच शामिल हैं। ट्रेन में एक बार में लगभग 2,600 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेनों का बाहरी लुक बेहद स्लीक, आधुनिक और एरोडायनामिक है। इसके कोचों के भीतर का हिस्सा आधुनिक वंदे भारतीय शैली की तर्ज पर आरामदायक सीटों, बड़ी कांच की खिड़कियों, डिजिटल पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम और आकर्षक लाइटिंग से लैस है, ताकि पर्यटक पहाड़ों के सुंदर नजारों का बेहतरीन लुत्फ उठा सकें। चालक कक्ष को विमान के कॉकपिट जैसा आधुनिक स्वरूप दिया गया है।

कम शोर और प्रदूषणमुक्त तकनीक

60 फीसदी कम शोर करती हैं हाइड्रोजन ट्रेनें

पारंपरिक डीजल या भाप इंजनों की तुलना में हाइड्रोजन ट्रेनें बेहद शांत होती हैं। ये पुरानी ट्रेनों से लगभग 60 फीसदी कम शोर पैदा करती हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों के शांत वातावरण और वन्यजीवों को कोई परेशानी नहीं होगी। ट्रेन पूरी तरह जीरो-एमिशन तकनीक हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के रासायनिक मिलन से बिजली बनती है। इसमें धुएं की जगह केवल शुद्ध पानी और भाप निकलती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦किन पर्वतीय धरोहर रेल मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की योजना है?−
कालका-शिमला, नीलगिरि माउंटेन रेलवे और दार्जिलिंग जैसे धरोहर रेल मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की योजना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछुक-छुक ट्रेन के बजाए पहाड़ों पर दौड़ेंगी हाईड्रोजन ट्रेनें