रेलवे में गैर तकनीकी श्रेणी के 10 हजार से ज्यादा पद होंगे सरेंडर
कोडरमा, वरीय संवाददाता रेलवे में गैर संरक्षा पदों को कम करने और तकनीकी श्रेणियों में भर्ती बढ़ाने की कवायद शुरू है। इससे रेलवे बोर्ड स्तर पर 10,939 ग

कोडरमा, वरीय संवाददाता। रेलवे में गैर संरक्षा पदों को कम करने और तकनीकी श्रेणियों में भर्ती बढ़ाने की कवायद शुरू है। इससे रेलवे बोर्ड स्तर पर 10,939 गैर संरक्षा श्रेणी के पद सरेंडर किए जा सकते हैं, जबकि तकनीकी और संरक्षा श्रेणी में 5000 से अधिक नए पद सृजन की योजना है। रेलवे की नई योजना से ट्रेनों में एसी कोच अटेंडर का काम भी एजेंसी के हवाले होगा, जबकि हाउसकीपिंग और बेडरोल पहले से एजेंसी के जिम्मे है। जानकार बताते हैं कि 2027 तक रेलवे ड्राइवर, कैनमैन, जूनियर स्टेनोग्राफर, कामर्शियल टिकट क्लर्क एवं अन्य श्रेणी के पद सरेंडर हो सकते हैं।
पदों में कटौती और नई भर्ती की योजना
वहीं, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर एवं अन्य संरक्षा श्रेणी में बहाली होगी। जानकारी के अनुसार, रेलवे गैर संरक्षा श्रेणी के दो प्रतिशत पद को हर वर्ष सरेंडर कर रहा है। पद सरेंडर से गैर तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी दूसरे विभागों में मर्ज किए जाएंगे। सरेंडर होने वाले पदों पर भविष्य में बहाली की उम्मीद नहीं बतायी जा रही है। रेलवे की योजना में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिग्नल एवं टेलीकॉम, परिचालन, इंजीनियरिंग एवं अन्य विभागों के सिस्टम को अपग्रेड करना है।
सहायक लोको पायलटों की बहाली
सहायक लोको पायलट की बहाली की तैयारी
ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने से रेलवे 3550 नए सहायक लोको पायलट की बहाली करेगा। रेलवे बोर्ड से 29 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, नई बहाली से सहायक लोको पायलट मिलेंगे। दूसरी ओर, रेलवे में संरक्षा श्रेणी में 5664 नए पद सृजित होने की उम्मीद है।


