अहमदाबाद - भागलपुर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद-भागलपुर के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 26 अगस्त से अहमदाबाद से हर बुधवार और 28 अगस्त से भागलपुर से हर शुक्रवार चलेगी। ट्रेन भागलपुर से शाम 4.45 बजे चलकर रविवार सुबह 5.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

भागलपुर। यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से हो रहे मांग के आलोक पर रेलवे ने गाड़ी संख्या 19423,19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। ट्रेन अहमदाबाद से 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को और भागलपुर से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन भागलपुर से शुक्रवार को शाम 4.45 बजे चलकर रविवार सुबह 5.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।


