सूबेदारगंज से कोलकाता के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

भारतीय रेलवे ने कोलकाता के लिए दो विशेष साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। कानपुर सेंट्रल से कोलकाता जाने वाली ट्रेन 21 जुलाई से 29 सितंबर तक हर मंगलवार चलेगी। आगरा कैंट से कोलकाता के लिए दूसरी ट्रेन 23 जुलाई से 24 सितंबर तक हर गुरुवार को चलेगी।

सूबेदारगंज से कोलकाता के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने कोलकाता के लिए दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन किया है। ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल 21 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04158 प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से चलेगी और सूबेदारगंज रात 9:35 बजे पहुंचेगी तथा 9:40 बजे आगे रवाना होगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। यह सूबेदारगंज सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी और 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01912 प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से चलकर सूबेदारगंज रात 9:35 बजे पहुंचेगी और 9:40 बजे रवाना होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।