प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए पांच अगस्त से चलेगी स्पेशल ट्रेन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजभारतीय रेलवे ने प्रयागराज से बेंगलुरु (यशवंतपुर) के लिए एक विशेष ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन अगस्त से सितंबर 2026 तक साप्ताहिक चलेगी। प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार को रवाना होकर, यह विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए, शुक्रवार रात यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा प्रत्येक शनिवार को रहेगी।

रेलवे ने प्रयागराज से बेंगलुरु (यशवंतपुर) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। गाड़ी संख्या 04149/50 प्रयागराज–यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष का संचालन अगस्त से सितंबर 2026 तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04149 प्रत्येक बुधवार को पांच अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक प्रयागराज से शाम छह बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल (छतरपुर), टीकमगढ़ और ललितपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहरते हुए शुक्रवार रात नौ बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04150 प्रत्येक शनिवार को आठ अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक यशवंतपुर से सुबह सात बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


