12 जुलाई से दौड़ना शुरू हुई नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

रेलवे ने 12 जुलाई से नांदेड़-टनकपुर–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू किया। ट्रेन नांदेड़ से हर रविवार रात 11:40 बजे चलकर अगले दिन आगरा कैंट और टकनपुर पहुंचेगी। टनकपुर से हर मंगलवार सुबह 9 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 32 कोच होंगे।

12 जुलाई से दौड़ना शुरू हुई नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 12 जुलाई से शुरू हो गया है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन नांदेड़ से 12 जुलाई और टकनपुर से 14 जुलाई से चलना प्रारंभ हो गई है। ट्रेन नांदेड़ से प्रत्येक रविवार को रात 11.40 बजे चलकर अगले दिन रात 9.50 बजे आगरा कैंट और सुबह 5 बजे टकनपुर पहुंचेगी। ट्रेन टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9 बजे चलकर शाम 5.50 बजे आगरा कैंट और अगले दिन शाम 4.30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन में 2 एसी सेकंड, 4 एसी थर्ड, 11 स्लीपर, 8 जनरल द्वितीय श्रेणी, 4 जनरल द्वितीय श्रेणी (महिला) सहित कुल 32 कोच लगाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News12 जुलाई से दौड़ना शुरू हुई नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन