कोलकाता से धनबाद होकर ऋषिकेश के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
धनबाद, मुख्य संवाददाता। रेलवे ने दुर्गा पूजा से छठ महापर्व तक ट्रेन में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए ऋषिकेश से कोलकाता के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। यह ट्रेन 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। ऋषिकेश से रात 10:20 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुर्गा पूजा से लेकर छठ महापर्व तक ट्रेन में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच धनबाद होकर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। ट्रेन दून एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी।
विशेष ट्रेन का संचालन
ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को ऋषिकेश और कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक हर रविवार को कोलकाता से चलेगी। ट्रेन में जल्द बुकिंग शुरू होगी। ऋषिकेश से कोलकाता स्पेशल ऋषिकेश से रात 10.20 बजे खुलेगी। ट्रेन हरिद्वार होते हुए अगले दिन रात 11.25 बजे गोमो और रात 12.35 बजे धनबाद में रुकते हुए सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से ऋषिकेश स्पेशल दोपहर 1.55 बजे कोलकाता से खुलेगी। ट्रेन रात 9.05 बजे धनबाद, रात 9.35 बजे गोमो में रुकते हुए अगली रात 11.30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। ट्रेन में सफर के लिए यात्रियों को पहले से आरक्षण कराना होगा। साधारण टिकट पर ट्रेन में यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
ट्रेन के रुकने के स्थान
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन: ऋषिकेश और कोलकाता के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलम नगर, उतरेटिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्दमान, बंडेल और नैहाटी में रुकेगी।


