सावन में भारत गौरव ट्रेन से करें चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन
रेल मंत्रालय और रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन ने अगस्त में ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु भारत गौरव ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर से शुरू होकर यात्रियों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारिकाधीश और अन्य स्थलों की यात्रा कराने वाली ट्रेन के टिकट विभिन्न श्रेणियों में बुक किए जा सकते हैं।

कानपुर। रेल मंत्रालय और रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन सावन में चार ज्योतिर्लिंग दर्शन को भारत गौरव ट्रेन चलाने का फैसला किया है। आधुनिक सुविधाओं वाले भारत गौरव में तीन श्रेणियों में यात्री अपना टिकट बुक करा सकेंगे। 17 से 26 अगस्त के टूर पैकेज वाली भारत गौरव ट्रेन गोरखपुर से चलेगी। इस ट्रेन में सफर करने के इच्छुक यात्री एक साथ किराया देने में समर्थ नहीं है तो साधारण ईएमआई पर टिकट बुक करा सकते हैं। शुक्रवार को डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल और आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक वायु नंदन शुक्ल व मैनेजर नवनीत गोयल, अनिल तिवारी ने बताया कि इसमें यात्रियों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारिकाधीश भेंट द्वारिका, नागेश्वर, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सैर और दर्शन करेंगे।
नौ रात और दस दिन के यात्रा टूर में स्लीपर श्रेणी का प्रति यात्री टूर भाड़ा 18380 रुपये, थ्री एसी प्रति यात्री 29750 रुपये और सेकेंड एसी प्रति यात्री किराया 38870 रुपये है। इस बुकिंग में नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन और स्थानीय भ्रमण बसों से कराया जाएगा। सुरक्षा, बुजुर्ग यात्रियों के लिए सेवक की भी सुविधा है।


