गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन शुरू
हिन्दुस्तान, आगरा
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन गोरखपुर से 28 अगस्त और बांद्रा से 29 अगस्त से चलेगी। इसमें जनरल और स्लीपर कोच शामिल होंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन गोरखपुर से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को और बांद्रा टर्मिनस से 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन गोरखपुर जं. से शुक्रवार को सुबह 7.50 बजे चलकर शाम 7.55 बजे आगरा फोर्ट और अगले दिन शाम 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9.20 बजे चलकर रविवार को शाम 4.20 बजे आगरा फोर्ट और सोमवार सुबह 6.45 बजे गोरखपुर जं. पहुंचेगी। ट्रेन में 11 जनरल, 8 स्लीपर कोच लगे होंगे।


